जींद : खरीद केंद्र पर धीमा उठान, फसल डालने के लिए नहीं बची जगह

 


जींद, 28 अक्टूबर (हि.स.)। नगूरां खरीद केंद्र पर धान का धीमा उठान किसानों तथा आढतियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। धीमे उठान के कारण खरीद केंद्र पर फसल डालने के लिए जगह नहीं बची है, जिसके कारण किसानों तथा आढ़तियोंं में सरकार तथा उठान एजेंसी के खिलाफ रोष है।

नगूरां खरीद केंद्र के आढती जसवंत, धर्मपाल, राजेश तथा किसान राममेहर, बीरभान, विकास, रामफल आदि का कहना है कि नगूरां खरीद केंद्र पर 23 हजार क्विंटल के करीब आवक हो चुकी है लेकिन खरीद अभी तक 14 हजार क्विंटल की हुई है। जबकि उठान छह हजार क्विंटल का हुआ है। किसानों तथा आढ़तियों का कहना है कि आए दिन हो रही बैमोसमी बारिश से धान की फ सल में अंकुर फु ट चुके हैंै। इससे आढ़तियों व किसानों को भारी नुकसान सहना पड़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा अगले तीन दिनो तक बारिश होने के अनुमान पर आढतियों को फसल भीगने का डर सता रहा है लेकिन एजेंसी अधिकारियों को सूचित करते के बाद उठान कार्य में रूचि नहीं दिखा रही है। किसानों का कहना है कि उनकी फसल 20 दिनों से खरीद केंद्र पर पड़ी है, लेकिन नमी का हवाला देकर अधिकारियों द्वारा खरीदने से मना किया जा रहा है। किसानों ने प्रशासन से जल्द उठान करवाने, भीगी फसल की खरीद सुनिश्चित करने और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

नगूरां खरीद केंद्र की हैफेड निरीक्षक बीरमती ने बताया कि पहला मिलर छोड़ कर चला गया लेकिन अभी दो दिन पूर्र्व ही दूसरा मिलर आया है। जिसमें अब उठान कार्य में तेजी आएगी। छह हजार क्विंटल के आसपास उठान हो चुका है और जल्द ही उठान कार्य में ओर तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा। किसानों को खरीद तथा उठान में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा