हिसार के बरसाती नाले में मिली महिला की कटी हुई टांग, क्षेत्र में सनसनी

 


पुलिस ने जांच व पहचान शुरू की, अन्य अंग भी तलाश रही पुलिस

हिसार, 11 जून (हि.स.)। जिले के आजाद नगर थाना क्षेत्र में बरसाती नाले में

महिला की कटी टांग मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नाले के आसपास खड़े लोगों ने

बुधवार देर सायं अचानक महिला की टांग देखी तो वे डर गए और शोर मचा दिया। इसी दौरान किसी ने कटी हुई

टांग की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच

गई और कटी हुई टांग को कब्जे में लेकर आसपास महिला के अन्य अंगों को भी देखा लेकिन

कुछ नहीं मिला।

आजाद नगर थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। संभवत

यह भी हो सकता है कि यहां नजदीक मेडिकल वेस्ट प्लांट से बारिश के दौरान यह टांग बहकर

यहां आ गई हो। आजाद नगर थाना पुलिस ने बॉडी के अलग-अलग हिस्सों को ढूंढने का प्रयास

किया मगर पूरी बॉडी नहीं मिली। पुलिस टांग में फंसे सलवार के कपड़े के आधार पर महिला

की पहचान करने में जुट गई है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में भी टांग को लेकर जांच की

जाएगी।

आसपास के लोगों के अनुसार आर्यनगर गांव में वेस्ट मेडिकल प्लांट बनाया गया

है।

ग्रामीण लगातार इसके विरोध में है, क्योंकि यहां से अकसर बदबू उठती रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि डंपिंग स्टेशन में पड़ा मेडिकल कचरा समय पर नहीं उठाया जाता, जिससे बदबू

और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि इस डंपिंग स्टेशन को आबादी

क्षेत्र से दूर स्थानांतरित किया जाना चाहिए। वे लगातार इसे हटाने की मांग कर रहे हैं

लेकिन प्रशासन उनकी मांग को अनसुना करता था रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर