हिसार : पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने जिला कार्यालय में सुनी समस्याएं

 


एसआईआर पर

हुई सार्थक परिचर्चा

हिसार, 22 दिसंबर (हि.स.)। राज्य के पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने भाजपा

जिला कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व पार्टी

पदाधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या

में आम नागरिक, कार्यकर्ता व सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने बिजली, पानी,

स्वास्थ्य, सड़क, पेंशन एवं प्रशासनिक विषयों से जुड़ी समस्याएं रखीं।

डॉ. कमल गुप्ता ने साेमवार काे समस्याएं सुनते हुए कहा कि जनता की सेवा ही भाजपा की प्राथमिकता

रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार और संगठन का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े

व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन विषयों का समाधान

स्थानीय स्तर पर संभव है, उन्हें तुरंत निपटाया जाएगा।

इस अवसर पर एसआईआर बारे एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी करते

हुए अपने विचार रखे। परिचर्चा को संबोधित करते हुए डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र

की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और पारदर्शी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने

कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे एसआईआर प्रक्रिया के प्रति आमजन को जागरूक करें,

ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। इस अवसर पर विनोद तोषावड़, रामचन्द्र गुप्ता, सुरेश गोयल धूपवाला, सुरेंद्र

सैनी, लोकेश असीजा, डॉ. सुमन यादव पार्षद, कृष्ण बिश्नोई, राजेंद्र सैनी पार्षद, बलबीर

भुंबक, धर्म सिंह खटकड़, जयभगवान सहित अन्य भी थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर