गुरु जम्भेश्वर विवि में यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में अब तक साढ़े 10 हजार आवेदन : प्रो. नरसी राम

 


दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जून

गुजविप्रौवि में हरियाणा सहित दिल्ली-एनसीआर व

अन्य राज्यों से विद्यार्थियों का उमड़ा सैलाब

हिसार, 03 जून (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नियमित कोर्सों के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त

उत्साह है। विश्वविद्यालय में अब तक रिकॉर्ड आवेदन आ चुके हैं। दाखिलों के लिए ऑनलाइन

आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ जून है लेकिन तीन जून की सुबह तक विश्वविद्यालय में

3500 सीटों पर दाखिले के लिए 10 हजार 600 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यह विश्वविद्यालय

के लिए गौरव का विषय है कि गुजविप्रौवि विद्यार्थियों की पहली पसंद बनकर उभरा है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई

ने बधवार काे बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय को अब तक पोस्टग्रेजुएट कोर्सों

में 2300 से अधिक तथा अंडरग्रेजुएट कोर्सों में 8050 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

इसके अतिरिक्त डिप्लोमा कोर्सों में भी भारी रुझान है। विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर,

चंडीगढ़, जयपुर तथा अन्य राज्यों के विद्यार्थियों का भी गुजविप्रौवि के प्रति रूझान

तेजी से बढ़ा है। इस बार विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए अधिकतर कोर्सों में सीटों

से 50 प्रतिशत से अधिक आवेदन आए हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ जून

दाखिलों की अंतिम तिथि आठ जून है। प्रवेश से संबंधित

विस्तृत जानकारी जैसे सीटों की संख्या, पात्रता मानदंड, प्रवेश प्रक्रिया, प्रवेश परीक्षा

(जहां लागू हो), काउंसलिंग शेड्यूल एवं शुल्क संरचना आदि विश्वविद्यालय की वेबसाइट

पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस 2026-27 में उपलब्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर