भव्य बिश्नोई सार्वजनिक लेखा कमेटी के सदस्य मनोनीत

 


चंडीगढ़, 25 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायक भव्य बिश्नोई को वर्ष 2022-23 की शेष अवधि के लिए सार्वजनिक लेखा कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है। हरियाणा विधान सभा सचिवालय द्वारा इस आशय की एक अधिसूचना जारी की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव