सोनीपत: रोजगार मेले में 78 युवाओं काे मौके पर ही मिली नाैकरी

 


सोनीपत, 18 नवंबर (हि.स.)। सोनीपत में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने

के उद्देश्य से बुधवार को उपमंडल रोजगार कार्यालय, गन्नौर में रोजगार विभाग हरियाणा

के निर्देशानुसार रोजगार मेले का आयोजन बुधवार को किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न

कंपनियों ने भाग लेते हुए युवाओं के साक्षात्कार लिए।

इस दौरान लगभग 130 अभ्यर्थियों

ने साक्षात्कार दिया, जिनमें से 78 युवाओं का मौके पर ही चयन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में

कुल छह कंपनियों ने भाग लिया। इनमें मुख्य रूप से एलआईसी गन्नौर, पुखराज, मॉडर्न एंटरप्राइजेज,

मूर्ति एंटरप्राइजेज, आईसीआईसीआई बैंक और एचएचआर एंटरप्राइजेज शामिल रहीं। इन कंपनियों

के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता एवं पात्रता के आधार पर साक्षात्कार लेकर

उनका चयन किया। उन्होंने कहा कि रोजगार विभाग का प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक

युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। इसके लिए समय-समय

पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार

प्राप्त करने का अवसर मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना