सोनीपत: प्लॉट दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, मामला दर्ज
सोनीपत, 13 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत
जिले के खरखौदा क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी आरोप है कि
नकली कागजात दिखाकर पीड़ित से 581 वर्गगज के प्लॉट का सौदा किया गया और बाद में रजिस्ट्री
से मुकर गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव
पिपली निवासी नवीन ने पुलिस को सोमवार को दी शिकायत में बताया कि अक्टूबर 2025 में
वह प्लॉट खरीदने की तलाश में था। इसी दौरान उसकी मुलाकात कृष्ण कुमार, गीता देवी और
राजेश निवासी गढ़ी सिसाना से हुई।
आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि उनके पास 581 वर्गगज
का प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध है। 30 अक्टूबर 2025 को आरोपियों ने दो लाख रुपये नकद
ले लिए। इसके बाद 6 नवंबर 2025 को आरटीजीएस के माध्यम से 13 लाख रुपये गीता देवी के
खाते में और 10 लाख रुपये कथित मकान मालिक कमला देवी के खाते में डलवा लिए गए। इस प्रकार
कुल 25 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए।
आरोपियों ने 10 नवंबर 2025 को एक समझौता पत्र तैयार
कर नोटरी से सत्यापित कराया। इसमें 31 जनवरी 2026 तक रजिस्ट्री कराने की समय सीमा तय
की गई। गवाहों के हस्ताक्षर होने से पीड़ित को पूरा विश्वास हो गया। तय तारीख नजदीक
आने पर पीड़ित 30 जनवरी और 2 फरवरी को तहसील खरखौदा पहुंचा, लेकिन आरोपी पक्ष नहीं
आया।जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो
आरोपियों ने अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम में फंसाने की धमकी दी और अतिरिक्त 25 लाख
रुपये की मांग करने लगे। जांच में बैंक रिकॉर्ड खंगालने पर आरोप सही पाए गए। उपनिरीक्षक
बिजेंद्र सिंह को जांच सौंपी गई है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना