सोनीपत: हरियाणा खेल महाकुंभ में वुशू खेल से प्रताप स्कूल के 16 खिलाड़ी चयनित
सोनीपत, 17 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा
खेल महाकुंभ के लिए सोनीपत जिले की वुशू टीम के चयन हेतु आयोजित ट्रायल में प्रताप
स्कूल, खरखौदा के 16 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में
स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से विद्यालय में शनिवार को स्वागत किया है।
चयनित
खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं प्रताप स्कूल के खेल निदेशक
ओमप्रकाश दहिया, संस्थापक सतप्रकाश दहिया, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर
डॉ. सुबोध दहिया तथा वुशू कोच विनोद गुलिया ने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया और राज्य
स्तरीय खेल महाकुंभ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
चयनित खिलाड़ियों में 48 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन कुमार, 52 किलोग्राम में ध्रुव,
56 किलोग्राम में यश, 60 किलोग्राम में आर्यन, 65 किलोग्राम में चिराग, 70 किलोग्राम
में प्रियांशु, 75 किलोग्राम में मुकुल, 80 किलोग्राम में लोकेश, 85 किलोग्राम में
धीरज, 90 किलोग्राम में इशु तथा 100 किलोग्राम भार वर्ग में नितेश शामिल हैं। वहीं,
लड़कियों के वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में गरिमा, 48 किलोग्राम में ज्योति,
52 किलोग्राम में अन्नू, 56 किलोग्राम में दीपिका तथा 60 किलोग्राम में तान्या ने चयनित
होकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश दहिया ने कहा कि प्रताप
स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी विशेष महत्व दिया जाता है। विद्यालय में भारतीय
खेल प्राधिकरण का खेल केंद्र तथा हरियाणा खेल विभाग की खेल नर्सरियां संचालित हैं।
यहां खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं और योग्य प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अभ्यास
करने का अवसर मिलता है। वुशू कोच विनोद गुलिया के कुशल प्रशिक्षण तथा अपने माता-पिता
के सहयोग को दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि वे राज्य स्तरीय हरियाणा खेल महाकुंभ
में भी बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना