मंत्री सिरसा सुखो खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 'प्लैटिनम जुबली' समारोह में हुए शामिल

 


नई दिल्ली, 30 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज सुखो खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 70 साल पूरे होने पर आयोजित 'प्लैटिनम जुबली' समारोह में शामिल हुए।

सिरसा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस संस्थान ने न केवल बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दी है, बल्कि उन्हें अपनी जड़ों, गुरुमुखी और उच्च संस्कारों से भी जोड़े रखा है। ज के दौर में शिक्षा की असली ताकत वही है जो हमें काबिल बनाने के साथ-साथ इंसानियत और अपनी विरासत का सम्मान करना भी सिखाए।

सिरसा ने स्कूल प्रबंधन और सभी शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरु साहब जी की कृपा आप सभी पर हमेशा बनी रहे और यह संस्थान इसी तरह ज्ञान का प्रकाश फैलाती रहे। यहां से पढ़ने वाला हर बच्चा आगे बढ़कर अपने परिवार और देश का नाम रोशन करे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव