एमसीडी उपचुनाव के 12 वार्डों के नतीजे घोषित, 7 सीटाें पर भाजपा काे बढ़त
नई दिल्ली, 03 दिसंबर (हि.स.)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अनुसार प्रदेश के 12 वार्डों पर हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए। कुल 12 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सबसे अधिक 7 सीटों पर जीत हासिल कर मजबूती से बढ़त बनाई है। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने 3 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 1 सीट मिली। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।
30 नवंबर को हुए उपचुनाव में कुल 38.51 फीसदी मतदान हुआ था। भाजपा उम्मीदवार कई वार्डों में बढ़त बनाए हुए थे, जिसे बाद में उन्होंने जीत में बदल दिया। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी तीन वार्डों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कांग्रेस के खाते में एक सीट ही आई, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की।
विस्तृत विवरण का इंतजार है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी