उपराज्यपाल माता सुंदरी महिला महाविद्यालय के वार्षिक समारोह हुए शामिल
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के माता सुंदरी महिला महाविद्यालय के 59वें वार्षिक दिवस समारोह शामिल हुए। इस मौके पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी मौजूद रहे।
उपराज्यपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश महिला विकास से महिला-नेतृत्व वाले विकास की ओर अग्रसर है। इस बात को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट किया है। इस प्रकार के संस्थान महिला-नेतृत्व वाले दृष्टिकोण को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय ईमानदारी से शिक्षा प्रदान करते हैं और आत्मविश्वास से भरी महिलाओं का पोषण करते हैं, जो हमारे राष्ट्र की प्रगति का नेतृत्व करेंगी। उन्होंने समर्पित शिक्षकों और प्रतिभाशाली छात्रों को शुभकामनाएं दी।
सिरसा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि माता सुंदरी देवी जी का जीवन शक्ति, साहस और सेवा का प्रतीक था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से महाविद्यालय महिलाओं को सशक्त बनाकर उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहा है। छात्रों की उपलब्धियों और शिक्षकों के समर्पण को देखना एक गौरवपूर्ण क्षण था।
मंत्री सिरसा ने कहा कि महाविद्यालय पत्रिका का विमोचन और छात्रवृत्तियों का वितरण संस्थान द्वारा वर्षों से निर्मित मजबूत शैक्षणिक संस्कृति को दर्शाता है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव