उपराज्यपाल ने फूल वालों की सैर के मौके पर सूफी संत बख्तियार काकी की दरगाह पर फूलों की चादर चढ़ाई

 


नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को फूल वालों की सैर के मौके पर महरौली में ख्वाज़ा बख्तियार काकी साहब की दरगाह पर फूलों की चादर चढ़ाकर देश में अमन और सभी की सलामती के लिए दुआ मांगी।

उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पोस्ट करते हुए कहा कि योगमाया मंदिर और ख़्वाजा बख्तियार काकी की दरगाह पर मनाया जाने वाला यह उत्सव भारत की मिलीजुली संस्कृति का अद्भुत संगम है। आपसी सौहार्द की पहचान 'फूल वालों की सैर' की सदियों पुरानी परंपरा को आज भी पूरे जुनून के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव