दिल्ली महिला आयोग ने शिकायतों के पंजीकरण के लिए वॉट्सऐप नंबर किया जारी
Nov 17, 2026, 20:05 IST
नई दिल्ली, 17 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली महिला आयोग ने आज महिलाओं की लिखित शिकायतों के पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए वॉट्सऐप नंबर 9217722609 जारी किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को एक विज्ञप्ति के जरिए दी गई।
इस सुविधा के माध्यम से महिलाओं को अपनी लिखित शिकायतें सीधे वॉट्सऐप के जरिए दिल्ली महिला आयोग तक पहुंचाने के लिए एक अतिरिक्त डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराया गया है। आयोग सभी महिलाओं से अपील करता है कि वे अपनी लिखित शिकायतों के पंजीकरण के लिए वॉट्सऐप नंबर 9217722609 का उपयोग कर सकती हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव