ई20 ईंधन के मुद्दे पर केजरीवाल पहुंचे पेट्रोल पंप, लोगो से किया संवाद

 


नई दिल्ली, 11 जुलाई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राजधानी के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन का दौरा कर आम लोगों से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि इथेनॉल 20 ईंधन के इस्तेमाल से वाहन चालकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि सरकार ई20 को लेकर लगातार झूठ बोल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी इस मुद्दे पर आवाज उठाता है, उसे सरकार निशाना बना रही है।

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर वाहन मालिकों और मैकेनिकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों ने ई20 ईंधन के कारण वाहनों की माइलेज कम होने और इंजन संबंधी खराबियों की शिकायत की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी