मंत्री कपिल मिश्रा ने मुंबई में क्रूज निर्माण का किया निरीक्षण
Jan 12, 2026, 20:26 IST
नई दिल्ली, 12 जनवरी (हि.स.)। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को मुंबई में क्रूज निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि दिल्ली में यमुना में आने के लिए क्रूज लगभग तैयार है और जल्द ही ये क्रूज यमुना नदी में चलेगा।
कपिल मिश्रा ने यहां बताया कि क्रूज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 20 जनवरी को मुंबई से इसको रवाना किया जाएगा। फिर इसमें इंजन फिट होंगे और फरवरी में दिल्ली सरकार उसको जनता के लिए लॉन्च करने जा रही है। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव