छठ पूजा पर 16 नवंबर को दिल्ली उच्च न्यायालय में छुट्टी
Nov 11, 2026, 13:52 IST
नई दिल्ली, 11 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने छठ पूजा के मौके पर सोमवार (16 नवंबर) को छुट्टी घोषित कर दी है। यह छुट्टी उच्च न्यायालय के साथ-साथ इसके अधीन आने वाली सभी अधीनस्थ अदालतों में भी लागू रहेगी। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल रीतेश सिंह की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, 16 नवंबर की छुट्टी के बदले इस छुट्टी के बदले शनिवार (21 नवंबर) को उच्च न्यायालय खुला रहेगा और सामान्य रूप से कामकाज होगा। 16 नवंबर को जिन मामलों की सुनवाई तय थी, वो अब मंगलवार 17 नवंबर को सुने जाएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव