हर्ष मल्होत्रा ने गुरु नानक देव और रानी दुर्गावती को किया नमन
नई दिल्ली, 05 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के ज्योति-जोत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने मानव समानता, प्रेम, करुणा और निःस्वार्थ सेवा का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की।
मल्होत्रा ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा कि गुरु नानक देव की पावन वाणी और जीवन-दर्शन आज भी पूरी मानवता को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
एक अन्य पोस्ट में मल्होत्रा ने महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका सर्वोच्च त्याग, शौर्य और स्वाभिमान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी