हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा आयोजित, साैरभ भारद्वाज ने श्रद्धालुओं का जताया आभार

 


नई दिल्ली, 02 अप्रैल (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ के नेतृत्व में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्राचीन शिव मंदिर चिराग दिल्ली से शुरु की गई।

हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर सौरभ भारद्वाज ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

आआपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को इस आयोजन में शामिल होने और इसे सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

सौरभ भारद्वाज ने प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान हनुमान दिल्ली, देश और पूरी दुनिया को आशीर्वाद दें, ताकि वैश्विक स्तर पर चल रहे संघर्ष और तनाव समाप्त हों तथा विश्व में शांति और विकास को बढ़ावा मिले।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी