करोल बाग स्थित इमारत में लगी आग, दो छात्रों को सुरक्षित बचाया गया

 


नई दिल्ली, 22 जुलाई (हि.स.)। करोल बाग थाना क्षेत्र की एक इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित पीजी में आज आग लग गई। बचाव कर्मियों ने पीजी में फंसे दो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला, घटना में एक छात्र को मामूली चोटें आई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया है।

पुलिस के मुताबिक, करोल बाग पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली एक इमारत में आग लग गई। इमारत की ऊपरी मंजिल का इस्तेमाल पीजी के तौर पर किया जा रहा है, जबकि निचली मंजिल पर चमड़े के जूते बनाने की एक छोटी यूनिट चल रही है। बचाव अभियान के दौरान पुलिस एवं दमकल विभाग के समन्वय से पीजी की आग में फंसे दो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल कर्मियों से आग पर काबू पा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव