खेतरी यमुना में न प्रवाहित करके नर्सरी में स्थापित प्रोसेसिंग यूनिट में लाएं दिल्लीवासी : प्रवेश साहिब सिंह
नई दिल्ली, 26 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज परिवार सहित झंडेवालान मंदिर में मां झंडेवाली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्लीवासियों से नवरात्रि के दौरान बोई गई खेतरी (जौ के जवारे) को यमुना नदी में न प्रवाहित करके प्रोसेसिंग यूनिट में लाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं बल्कि दिल्ली की जीवन रेखा है और इसे स्वच्छ रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि यदि आप अपनी खेतरी को सचिवालय के सामने बनी नर्सरी में स्थापित प्रोसेसिंग यूनिट में लाएंगे, तो यही खेतरी खाद बनकर हमारी दिल्ली को हरा-भरा बनाने में काम आएगी। यह एक छोटी सी पहल है, लेकिन इसका प्रभाव बहुत बड़ा होगा। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि इस नवरात्रि आस्था के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी अपनी खेतरी आईटीआई विवेक विहार ग्रीन एरिया, गोल्डन जुबली पार्क (यमुना पुश्ता फेज I एवं II), संजय लेक, स्मृतिवन कोंडली, सिरी फोर्ट फेज-I ग्रीन एरिया, विजय मंडल से बेगमपुर ग्रीन बेल्ट, मां आनंद मयी आश्रम (हरकेश नगर) ग्रीन एरिया, कालकाजी (धोबी घाट) ग्रीन एरिया, आस्था कुंज फेज I, II एवं III (डिस्ट्रिक्ट पार्क, कालकाजी), पिकनिक हट पार्क, तुगलकाबाद, मिलेनियम पार्क (इंद्रप्रस्थ) – सराय काले खां जोन I से V, संजय वन, हौज खास डिस्ट्रिक्ट पार्क, वसंत उद्यान, वसंत विहार, महरौली कॉम्प्लेक्स फेज-II, अशोका गार्डन, अशोक विहार फेज-V, दरबार खान वाला बाग, डिस्ट्रिक्ट पार्क, शास्त्री नगर (56 बीघा), पार्क ए-1 से ए-4, नरेला, डिस्ट्रिक्ट पार्क, मुल्तान नगर, विशाल बाग ग्रीन एरिया, स्मृतिवन सेक्टर ए-7, नरेला, अवंतिका सेक्टर-1, रोहिणी, चित्रगुप्त पार्क सेक्टर-14 रोहिणी, बाबा वाला बाग सेक्टर-19 रोहिणी, स्वर्ण जयंती पार्क, सेक्टर-10 रोहिणी, डिस्ट्रिक्ट पार्क, सेक्टर-13 द्वारका सेक्टर-16D द्वारका (पार्क एवं प्लांटेशन एरिया), डिस्ट्रिक्ट पार्क, सेक्टर-23 द्वारका, सेक्टर-05 द्वारका ग्रीन एरिया, शीशमहल पार्क, शालीमार बाग, मायापुरी फेज-II (सल्वेज पार्क), राजौरी गार्डन (G-8 वुडलैंड एरिया),पश्चिम विहार (G-17 पार्क एवं लेक), सैयद नांगलोई फेज-II (मैंगो ऑर्चर्ड), हस्तसाल फेज-I नर्सरी एरिया, हेडगेवार पार्क, सरस्वती गार्डन प्रोसेसिंग स्थानों पर ला सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव