युवा पीढ़ी अपनी कहानी अपने कैमरे से दुनिया तक पहुंचा रही है : सिरसा
नई दिल्ली, 30 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा रविवार को भारत मंडपम प्रगति मैदान में आयोजित दो दिवसीय ‘फोटो वीडियो एशिया 2026’ प्रदर्शनी में सम्मिलित हुए। उन्होंन कहा कि युवा पीढ़ी आज अपनी कहानी अपने कैमरे से दुनिया तक पहुंचा रही है।
सिरसा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी आज सिर्फ एक कला नहीं, बल्कि युवाओं की क्रिएटिव पैशन और करियर ऑपर्च्युनिटी का बड़ा माध्यम बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से लेकर सिनेमा, डिजिटल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन तक, आज की युवा पीढ़ी अपनी कहानी अपने कैमरे से दुनिया तक पहुंचा रही है। इस प्रदर्शनी में शामिल हुए सभी को शुभकामनाएं दी।
सिरसा ने कहा कि ऐसे आयोजन नई तकनीक से परिचित कराने के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को सीखने, प्रयोग करने और अपनी पहचान बनाने का मंच देते हैं।
उल्लेखनीय है कि यह भारत के फोटोग्राफर्स, वीडियोग्राफर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और डिजिटल इमेजिंग प्रोफेशनल्स के लिए एक प्रमुख बिजनेस-टू-बिजनेस प्लेटफॉर्म है। इस प्रदर्शनी में 250 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं, जहां आधुनिक कैमरे, लेंस, ड्रोन, लाइटिंग, स्टूडियो उपकरण, एआई टूल्स और एडिटिंग सॉफ्टवेयर जैसी लेटेस्ट तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव