मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय परिसर जनता को किया समर्पित किया

 


नई दिल्ली, 14 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को शालीमार बाग के सिंगलपुर गांव के लेबर चौक पर नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय परिसर (जन सुविधा परिसर) जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा, जिला अध्यक्ष अजय खटाना, निगम पार्षद अमित नागपाल, अनीता जैन मौजूद रही।

उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस सार्वजनिक शौचालय में दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है और उनकी सुविधा के लिए केयरटेकर की व्यवस्था भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वच्छ, सुगम और आधुनिक सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आधुनिक सार्वजनिक शौचालय जनता को समर्पित किया और इस 1,000 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय बनाने के लक्ष्य में से आज पहला जन सुविधा परिसर सफलतापूर्वक पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में साफ-सुथरे आधुनिक की कमी को दूर करने के लिए दिल्ली पर्यटन को सड़कों और बाजारों में 1,000 शौचालय परिसर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए 3 अलग-अलग यूनिट्स हैं, साथ ही महिलाओं के लिए सैनिटरी नैपकिन की भी व्यवस्था है। 24 घंटे केयरटेकर, हर 20 परिसरों पर एक सुपरवाइजर और आधुनिक सफाई मशीनों के साथ इसका रख-रखाव सीधे सरकार करेगी। दिल्ली वासियों और आने वाले पर्यटकों के लिए यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव