भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण किट की वितरित

 




नई दिल्ली, 04 नवंबर (हि.स.)। दक्षिण दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को दिल्ली सरकार के पोषण अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन का मिलन कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण किट वितरित की। यह कार्यक्रम महिपालपुर गांव के राजकीय कन्या विद्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, मातृ एवं शिशु देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आंगनवाड़ी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक कैलाश गहलोत भी मौजूद रहे। इससे पहले सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी आज देवली विधानसभा क्षेत्र में आंगन के मिलन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने यहां कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को पोषण किट वितरित की। बिधूड़ी ने कार्यक्रम में केंद्र एवं दिल्ली सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी।

इस अवसर पर पूर्व महापौर आरती मेहरा, जिला अध्यक्ष माया बिष्ट, निगम पार्षद अनीता सतपाल सिंघल, वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल सिंघल, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आकृष्ट कौशिक, ओबीसी जिला मोर्चा अध्यक्ष बलराज चौधरी, मंडल अध्यक्ष बलविंदर कौर एवं रेखा चौहान तथा जिला भाजपा उपाध्यक्ष गगन प्रधान एवं रोहित कुड़िया, रोहित चौधरी, रूपचंद थाड़ीवाल और प्रमोद शर्मा उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि आंगन का मिलन कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान किया जाता है। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कारश्री अन्न (मिलेट्स) से बने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी और बच्चों के लिए टीचिंग-लर्निंग मटेरियल का प्रदर्शन के साथ-साथ पोषण किट और सम्मान किट का वितरण किया जाता है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव