दिल्ली को प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ बनाने को सरकार प्रयासरत : रेखा गुप्ता

 


नई दिल्ली, 17 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में कदम उठा रही है। इसकी क्रम में दिल्ली नई इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी है। ग्रीन मोबिलिटी को केंद्र में रखकर नीतियां बनाई जा रही हैं, ताकि अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी दोनों साथ-साथ आगे बढ़ते हुए विकसित दिल्ली का निर्माण कर सकें।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम 'व्यापार दिल्ली-बदलती दिल्ली' को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प में ऑटोमोबाइल उद्योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हमारी सरकार ऑटो सेक्टर को हर स्तर पर सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ोतरी हो रही है, जो पर्यावरण हितैषी है। दिल्ली में धूल और धुआं प्रदूषण के सबसे बड़ी वजह है और सरकार दोनों को नियंत्रित करने के लिए काम कर रही है। दिल्ली सरकार धूल प्रदूषण को कम करने के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग, सड़कों पर पानी का छिड़काव, निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन और धूल नियंत्रण नियमों का सख्ती से पालन करा रही है। धुएं को नियंत्रित करने लिए नई इलेक्ट्रिक वाहन लेकर आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भविष्य की जरूरतों को देखते हुए योजनाएं बना रही है। सरकार ने ई कचरे से निपटाने के लिए होलंबी कलां में 'ईवी वेस्ट डिस्पोजल प्लांट' स्थापित करेगी। इससे भविष्य में ई-वाहनों की बैटरियों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर प्रकृति को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने दोहराया कि दिल्ली सरकार एक 'क्लीन, ग्रीन और सतत' परिवहन प्रणाली के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने सभी से दिल्ली को संवारने के लिए सहयोग देने का अह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत का सपना बिना विकसित दिल्ली के’ संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वाहनों के पंजीकरण को सरल जाएगा, ताकि लोग दूसरे राज्यों में वाहनों का पंजीकरण न करें।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव