उपराज्यपाल ने सभी एंजेंसियों को बेहतर तालमेल के साथ तेजी से काम करने के दिए निर्देश

 




नई दिल्ली, 24 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को दिल्ली पुलिस, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली नगर निगम और दिल्ली फायर सर्विस के बीच एक समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी एजेंसियां को बेहतर तालमेल बिठाकर काम करने पर जोर दिया गया।

उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सभी एजेंसियां अलग-अलग काम करने के बजाय आपस में बेहतर तालमेल बिठाकर काम करने और खासकर उन मामलों में जहां तेजी से और मिलकर कार्रवाई करने की जरूरत पर न। उन्होंने एक सुरक्षित, बेहतर ढंग से प्रबंधित और विकसित दिल्ली बनाने की दिशा में मुख्य नागरिक और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर तय समय-सीमा के भीतर काम करने, साफ जवाबदेही तय करने और जमीनी स्तर पर तेजी से नतीजे लाने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव