दिल्ली सरकार अगले महीने 150 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू करेगी

 




नई दिल्ली, 21 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार अगले महीने 150 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू करेगी। उन्होंने सोमवार को दिल्ली परिवहन विभाग के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सरकार बस डिपो और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को एक साथ मिलकर विकसित कर रही है और हर साइट की बारीकी से निगरानी की जा रही है, ताकि नई इलेक्ट्रिक बसों को बिना किसी देरी के सुचारू रूप से राजधानी दिल्ली की सड़कों पर उतारा जा सकें। हमारा मकसद एक साफ-सुथरी और ग्रीन-क्लीन दिल्ली का निर्माण करना है। इसके लिए पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हुए जरूरत के हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजधानी दिल्ली में 40 बस डिपो से लगभग 5088 इलेक्ट्रिक बसें चल रही है और फिलहाल तीन और नए बस डिपो में इलेक्ट्रिसिटी चार्जर लगाने का काम तेजी से काम चल रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में नेशनल इलेक्ट्रिक बस प्रोग्राम (एनईबीपी) के तहत 768 बसों की चार्जिंग क्षमता वाले पांच बस डिपो भी तैयार किए जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली के 16 बस डिपो में पीएम ई ड्राइव-1 के तहत 2800 इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग की क्षमता वाले इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जानेगे हैं, जबकि पीएम ई-ड्राइव-2के तहत 2710 बसों की चार्जिंग क्षमता वाले 16 और बस डिपो का भी डेवलपमेंट शामिल हैं। अगले दो वर्षों में अलग-अलग चरणों में इनकी चरणबद्ध तरीके से कार्य पूरे होने की उम्मीद है।

दिल्ली सरकार राजधानी दिल्ली के दौराला और झुलझुली में भी दो नए बस डिपो बना रही है, जिनकी क्षमता 250 और 500 बसों की है। इससे दिल्ली के ग्रामीण इलाकों के लोगों को काफी राहत मिलेगी वे दिल्ली के मुख्य धारा से जुड़ पाएंगे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव