कांग्रेस ने दिल्ली में स्वाइन फ्लू मामलों में बढ़ोत्तरी को लेकर सरकार को घेरा

 




नई दिल्ली, 22 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मानसून के दौरान दिल्ली में स्वाईन फ्लू के मामलों में बढ़ोत्तरी को सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि स्वाईन फ्लू के बढ़ते मामलों पर दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की कई आपातकाल बैठकें होने के बावजूद सरकार के पास स्वाइन के हर दिन सैंकड़ों नए मामले सामने आने से रोक नही पा रही है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 114 मामले सामने आने के बाद राजधानी में आज तक 1777 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके है, जबकि 6 अगस्त के बाद 14 दिनों में 344 मामले सामने आए। जबकि अस्पतालों तक नही पहुंचने वाले मरीजों की संख्या का सरकार ने कोई आकलन नही किया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इस अवधि में स्वाइन फ्लू के 229 मामले सामने आए थे। इस वर्ष राजधानी में स्वाइन फ्लू के मामले 2025 की तुलना में 8 गुणा अधिक हो गए है, जो राजधानी के लोगों के लिए चिंताजनक है। एम्स अस्पताल के विशेषज्ञों तक एन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ने की आशंका जताई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव