दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जेपीसी के सदस्यों से की मुलाकात

 


नई दिल्ली, 01 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को दिल्ली सचिवालय में संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 एवं संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024 एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर स्टडी विजिट के लिए पीपी चौधरी की अध्यक्षता में आई संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के सदस्यों से मुलाकात की। यह जानकारी मुख्यमंत्री सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करके साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव भारत के लोकतंत्र को अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित, प्रभावी और स्थिर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सुधार है। इससे समय, धन और संसाधनों की बचत, शासन व्यवस्था में निरंतरता और दक्षता को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ऐसे प्रत्येक सुधार का समर्थन करती है, जो सुशासन को बढ़ावा दे, प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ करे और लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव