दिल्ली में एसडीईआरएफ के गठन की प्रक्रिया शुरू

 


नई दिल्ली, 10 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में राहत एवं बचाव अभियान के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की त्वरित, साहसपूर्ण और समन्वित कार्रवाई के लिए पूरी एनडीआरएफ टीम के प्रति दिल्लीवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में दिल्ली के लिए एक सशक्त और आधुनिक स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स (एसडीईआरएफ) के गठन पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिल्ली में एसडीईआरएफ के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दिल्ली में एक ऐसी प्रशिक्षित, सक्षम और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली विकसित करना है, जो किसी भी आपदा या आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपट सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी