कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 31 मार्च (हि.स.)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आज दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की 88वीं जयंती पर प्रदेश कार्यालय में उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर देवेंद्र यादव के अलावा शीला दीक्षित की बेटी लतिका दीक्षित, दिल्ली की पूर्व मंत्री किरण वालिया, पूर्व विधायक और कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह, जितेंद्र कुमार कोचर मौजूद रहे।
इसके अलावा शीला दीक्षित के पुराने निवास पर उनके पुत्र एवं पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, उनकी बहन रमा धवन और पुत्री रतिका सहित अनेक लोगों ने उनको पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री किरण वालिया कांग्रेस नेता शिश पाल, विजय लोचव, जितेंद्र कोचर, वीरेंद्र कसाना, सीपी मित्तल, एके त्रिपाठी, आदेश भारद्वाज, पुष्पा सतवीर, दिनेश कुमार, बृज मोहन, नाथू सिंह नंबरदार, लक्ष्मण रावत, राजीव वर्मा, महेंद्र भास्कर व विजय शंकर चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
सभी ने दिल्ली के विकास में शीला दीक्षित के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित ने अपने कुशल नेतृत्व से दिल्ली को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया और राजधानी के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव