मुख्यमंत्री ने एबीवीपी के घोषित प्रत्याशी को दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 11 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से प्रत्याशी घोषित किए गए सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास, उपाध्यक्ष पद के लिए इशू मौर्य, सचिव पद के लिए रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद के रूप लक्ष्यराज सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।
मुख्यमंत्री सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते कहा कि “ज्ञान, शील, एकता” के मंत्र और “छात्रशक्ति, राष्ट्रशक्ति” के भाव के साथ आप छात्रहितों की आवाज को मजबूती दें और विद्यार्थी परिषद की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएं। विश्वास है कि दिल्ली विश्वविद्यालय की युवा शक्ति का अपार समर्थन आप सभी को मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर और नतीजों की घोषण 19 सितंबर को की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव