मुख्यमंत्री पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा से मिली, मामले में कार्रवाई का निर्देश
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा से मुलाकात की और उनके पशु आश्रय (एनिमल शेल्टर) से जुड़े मामले में उन्हें पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस मामले की अच्छी तरह से जांच करें और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करें। कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि घायल और बेसहारा जानवरों की देखभाल के प्रति उनका समर्पण सम्मान और समर्थन के योग्य है।
उल्लेखनीय है कि पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा ने पिछले 2 साल से अपनी बचत और डोनेशन से दिल्ली के निजामपुर गांव में बेसहारा जानवरों के लिए स्थायी शेल्टर/गौशाला बनवा रही थीं। दिल्ली नगर निगम के जेई विकास गुप्ता और पुलिस पर बिना किसी पूर्व नोटिस के जेसीबी लेकर पहुंचे और निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल/ शेल्टर तोड़ने का आरोप लगाया। जागृति मिश्रा ने स्थानीय व्यक्ति पर रिश्वत मांगने और आम आदमी पार्टी (आआपा) पार्षद से संबंध का आरोप भी लगाया । वीडियो वायरल होने के बाद 24 घंटे के अंदर ही जागृति मिश्रा ने फिर वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि इस मामले का आआपा और उसके नेताओं से कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान उसने आआपा विधायक जरनैल सिंह से भी मुलाकात की थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव