मुख्यमंत्री ने ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ आगामी बजट को लेकर किया संवाद

 


नई दिल्ली, 20 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ आगामी बजट को लेकर सार्थक संवाद हुआ। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की।

ट्रांसजेंडर समुदाय सहेली पिंक कार्ड के माध्यम से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा के निर्णय का स्वागत करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही आगामी बजट पर सुझाव और अपेक्षाएं साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सुझावों को 23 मार्च से शुरू होने वाले बजट में शामिल करते हुए एक समावेशी और विकसित दिल्ली के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव