रेखा गुप्ता ने बुराड़ी में मुखमेलपुर पार्क का किया शिलान्यास
नई दिल्ली, 22 मई (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को बुराड़ी में मुखमेलपुर पार्क का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि बुराड़ी में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक मुखमेलपुर पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि करीब तीन एकड़ में विकसित होने वाला यह पार्क वॉकिंग ट्रैक, हट, तालाब एवं आधुनिक जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा।
इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, जिला अध्यक्ष यू.के. चौधरी, सिविल लाइन जोन के अध्यक्ष गुलाब सिंह राठौर, निगम पार्षद (मनोनीत) राजपाल राणा, विनोद सहरावत, निगम पार्षद अनिल त्यागी, सागर त्यागी, संजय त्यागी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी