मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

 


नई दिल्ली, 23 मई (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के एडी ब्लॉक और पीतमपुरा के एपी ब्लॉक में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर निगम पार्षद अनीता जैन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि शालीमार बाग में नागरिक सुविधाओं का एक नया ढांचा तैयार हो रहा है। यहां आधुनिक सड़कें, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, स्वच्छ नालियां, व्यवस्थित पार्किंग, वॉकवे, सार्वजनिक शौचालय और सुंदर पार्क स्थानीय लोगों की जरूरतों और आने वाले वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव