मुख्यमंत्री ने प्रवेश वाही को महापौर का उम्मीदवार बनाने पर दी बधाई
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जरिए नगर निगम में महापौर एवं उप-महापौर चुनाव के लिए प्रवेश वाही और मोनिका पंत को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा के विजन और अंत्योदय के मंत्र को आत्मसात करते हुए आप दोनों के अनुभव और कर्मठता से दिल्ली के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से निगम प्रशासन दिल्लीवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करने में सफल सिद्ध होगा।
इसके साथ ही भाजपा ने जय भगवान यादव को स्थायी समिति के सदस्य और सदन के नेता पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। मनीष चड्ढा को स्थायी समिति की सदस्यता के लिए नामित किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव