शहीद भगत सिंह कॉलेज राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है : रेखा गुप्ता

 




नई दिल्ली, 16 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शहीद भगत सिंह कॉलेज 60 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संस्कारों के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह बात उन्होंने गुरुवार को शहीद भगत सिंह कॉलेज के डायमंड जुबली समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने इस गौरवशाली यात्रा के लिए पूरे कॉलेज परिवार, प्राचार्य, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की शिक्षा व्यवस्था नवाचार, कौशल, अनुसंधान और राष्ट्र निर्माण के नए मानक स्थापित कर रही है। शहीद भगत सिंह कॉलेज जैसे संस्थान इस राष्ट्रीय अभियान को नई ऊर्जा दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के नाम पर बने शहीद भगत सिंह कॉलेज की स्थापना 1967 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज के तौर पर हुई थी, जहां लड़के और लड़कियाँ साथ पढ़ते हैं।

शहीद भगत सिंह कॉलेज का विजन इसके मोटो 'राष्ट्र देवो भव' में समाया हुआ है। यह मोटो भारत के महान सपूत, शहीद-ए-आजम भगत सिंह के उन मूल्यों को दर्शाता है, जिनके अनुसार राष्ट्र की सेवा सबसे ऊपर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव