मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

 


नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आजादपुर में स्वच्छता अभियान से जुड़कर श्रमदान किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 12 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन आज जन-जन का संकल्प और देशव्यापी जनआंदोलन बन चुका है। इस अभियान ने स्वच्छता को केवल व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्य और जीवन के संस्कार के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और जनभागीदारी से स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और स्वच्छ दिल्ली के संकल्प को और मजबूत करें।

इस अवसर पर विधायक राजकुमार भाटिया, उत्तरी जोन वार्ड समिति अध्यक्ष गुलाब सिंह राठौर, निगम पार्षद मुकेश गोयल, सुमन शर्मा, अजय खटाना सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव