दिल्ली में 9-11 अक्टूबर को सभी पोलिंग बूथों पर लगेंगे कैंप, 5 लाख से ज्यादा नो- मेपिंग व तार्किक विसंगति मामलों का हुआ निपटारा
नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत छूटे मतदाताओं को जुड़ने के लिए दिल्ली के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 9 और 11 अक्टूबर को विशेष कैंप आयोजित किए है। इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए 7 और 8 अक्टूबर को विशेष कैंप लग रहे हैं। इससे पहले 29 और 30 सितंबर को भी ऐसे कैंप लगे थे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को एक नोट करते हुए बताया कि अब तक 15,30,408 नो- मेपिंग और तार्किक विसंगति मामलों का दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन करके निपटारा किया गया है। उन्होंने कहा कि बीएलओ खुद घर जाकर नोटिस वाले मतदाताओं से दस्तावेज ले रहे हैं, उन्हें दफ्तर आने की जरूरत नहीं है। सभी दावे-आपत्तियों का निपटारा 30 नवंबर तक कर दिया जाएगा।
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी से पात्रों से अपने निवास स्थान के बूथ पर जाकर नाम जुड़वाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के 1 अक्टूबर के आदेश के बाद बीएलओ घर-घर जाकर छूटे हुए मतदाताओं की पहचान कर रहे हैं और फार्म-6 भरवा रहे हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, जो जो मतदाता दिल्ली में एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं और एएसडीडी लिस्ट में हैं, वे भी फार्म-6 भर सकते हैं। अगर आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (31 अगस्त को प्रकाशित) में नहीं है, तो आप 30 अक्टूबर के बीच फार्म-6 भर सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 4 दिसंबर को प्रकाशित होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव