भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने बजट को बताया ऐतिहासिक, कहा विकसित भारत की नींव करेगा मजबूत

 


नई दिल्ली, 04 फ़रवरी (हि.स.)। नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बांसुरी स्वराज ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत की नींव को मजबूत करता है।

दिल्ली पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद ने बुधवार को कहा कि यह आम बजट दुरगामी, दुरदर्शी और विकसित भारत की नींव को सुदृढ़ करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि निर्मला सीमारण का लगातार 9वीं बार बजट पेश करना इस बात को दर्शाता है कि भारतीय बजट एक सुरक्षित हाथों में हैं। इस बजट में हर वर्ग के लिए बहुत कुछ है। एक साल के इस बजट में अगले 25 साल का विजन और पांच साल का प्लान है क्योंकि युवा शक्ति को इस बजट का केन्द्र बिंदु बनाया गया है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि इस बजट में आई.टी. सेक्टर के लिए बहुत कुछ है। इलेक्ट्रॉनिक समानो के मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 40,000 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है। इस बार बजट में सरकार ने विदेशी क्लाउड कंपनियों को भारत की ओर आकर्षित करने के लिए बड़ा एलान किया है। विदेशी क्लाउड कंपनियों को भारत में डेटा सेंटर लगाने पर 2047 तक टैक्स छूट देने का प्रस्ताव रखा गया है।

भाजपा सांसद ने कहा कि भारत विस्तार एक ऐसा एआई प्लेटफॉर्म है जहां देश के किसान भी फसलों से संबंधित जानकारी भी समयानुसार ले सकते हैं।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि 'ऑरेंज इकोनॉमी' एक प्रकार नया उभरता हुआ सेक्टर हैं जो युवाओं को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है और इसी को ध्यान में रखते हुए अटल टिंकरिंग लैब्स की तर्ज पर यह सुनिश्चित किया गया है कि भारत के 15000 स्कूलो में कंटेंट क्रिएटर लैब्स बनाई जाएंगी। 'ऑरेंज इकोनॉमी' में मुख्य रुप से फिल्में, संगीत, गेमिंग, फैशन, डिजाइन, एनिमेशन, डिजिटल सामग्री, विज्ञापन, प्रकाशन और यहां तक कि सॉफ्टवेयर और प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस बजट में 23 फीसदी यानि 2.2 लाख करोड़ रुपये इन्फ्रास्ट्रक्चर और जॉब क्रिएचर पर मुख्य रुप से फोकस किया गया है। युवा शक्ति को जॉब सिकर की बजाय जॉब क्रिएटर बनने की भूमिका निभाने का प्रावधान भी किए गए हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि जब हम युवाओं की बात करते हैं तो उसमें देश की बच्चियां भी शामिल है और इस बजट में यह प्रावधान किया गया है कि भारत के हर एक जिले में बच्चियों के लिए एक हॉस्टल भी बनाया जाए। बेटियां साइंस के सेक्टर सहित अन्य सभी वर्गों में अपना योगदान दे रही हैं इसलिए उनकी सुरक्षित रहने की व्यवस्था पर भी सरकार पूरी तरह से ध्यान दिया है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि पिछले आठ महीनों से भारत लगातार अभूतपूर्व ट्रेड डील साइन कर रहा है। भारत-न्यूजीलैंड डील, भारत-यूके डील, भारत-ओमान डील हो सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से ही हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में भारत का यूरोपीयन यूनियन के साथ डील को मदर ऑफ ऑल डील कहा जा रहा है। यह विश्व के एक चौथाई जीडीपी को कवर करने वाली डील है।

पत्रकार वार्ता के दाैरान प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी और प्रदेश कार्यालय मंत्री बृजेश राय भी उपस्थित थे।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी