पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में 7200 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया
नई दिल्ली, 29 मार्च (हि.स.)। दिल्ली भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत शनिवार और रविवार को 68 मंडलों में महा प्रशिक्षण अभियान प्रवास शिविरों का आयोजन किया। इसमें लगभग 7200 मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। अब तक पार्टी दिल्ली के 256 में से 171 मंडलों में कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्य पूर्ण हो गया है।
सात सत्रीय रात्रि प्रवास प्रशिक्षण शिविरों को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित वरिष्ठ वक्ताओं ने संबोधित किया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने गृह मंडल शालीमार बाग के प्रशिक्षण शिविर में दो घंटे के लिए सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं को संगठन प्रशिक्षण पर्व के प्रति प्रेरित किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मदनपुर खादर वेस्ट मंडल में, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कालकाजी मंडल में, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने स्वरूप नगर, नांगलोई एवं देव नगर मंडल में, सांसद कमलजीत सहरावत ने रोशनपुरा एवं ढिचकाऊं मंडलों में, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने पहाड़गंज में, सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बल्लीमारन, कोहाट एवं कुदेश नगर वार्ड में, मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी में प्रशिक्षण सत्रों को सम्बोधित किया,।
वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग ने नांगल ठाकराण, किशनगंज एवं बल्लीमारन में, डा. सुमित भसीन ने देव नगर में, प्रवीण शंकर कपूर ने देव नगर, साध नगर, पहाड़गंज, रंजीत नगर एवं पूर्वी पटेल नगर में, मंत्री सोना कुमारी ने देव नगर मंडल में, विभिन्न प्रशिक्षण विषय सत्रों को संबोधित किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विनोद नगर मंडल में कहा की भाजपा के प्रशिक्षित कार्यकर्ता दूसरे दलों के दलों के कार्यकर्ताओं से भिन्न हैं क्योंकि वह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से पोषित कार्यकर्ता हैं, जो देश सेवा से लेकर संगठन सेवा तक हर कार्य को हम के भाव से करते हैं और मैं के अहंकार से दूर रहते हैं।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा है की इस प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से हम 1 लाख से अधिक प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करने जा रहे हैं जिन्हे वैचारिक अधिष्ठान, पार्टी का इतिहास एवं विकास, पार्टी कार्य पद्धति, कार्य विस्तार योजना, बूथ प्रबंधन, हमारी केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया एवं एआई के उपयोग को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव