भाजपा नेता ने की सड़कों से अतिक्रमण हटाने की मांग

 


नई दिल्ली, 05 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश के नेता प्रवीण शंकर कपूर ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिख कर चांदनी चौक, बल्लीमारन, मटिया महल एवं सदर बाजार विधानसभा क्षेत्रों की मुख्य सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि चांदनी चौक, बल्लीमारन, मटिया महल एवं सदर बाजार में आम आदमी पार्टी के विधायक हैं, इनकी राजनीतिक शह से जहां सड़कों एवं पटरियों पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस सड़कों के रखरखाव पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कि कहा कि आआपा विधायक की लापरवाही एवं मिलीभगत की वजह से एसपी मुखर्जी मार्ग, खारी बावली, चावड़ी बाजार, सीताराम बाजार, श्रद्धानंद मार्ग, कुतुब रोड़, सदर बाजार एवं पहाड़ी धीरज मार्ग जैसे मुख्य मार्ग एक ओर टूटे बदहाल हैं, तो वहीं अतिक्रमण हर सीमा पार कर चुका है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव