आआपा का सुंदरकांड का आयोजन राजनीतिक छलावा : हर्ष मल्होत्रा

 


नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आआपा) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन एक राजनीतिक छलावा मात्र है। वे सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर अपनी राजनीतिक स्थिति सुधारने का प्रयास कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि श्रीराम मंदिर पर बोलने एवं सुंदरकांड का आयोजन पंजाब एवं अन्य राज्यों के आगामी चुनाव में हिंदू मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज रोहिणी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर रहे केजरीवाल यह भी बताएं कि वर्ष 2024 में घोषित सुंदरकांड पाठ की श्रृंखला को उन्होंने बीच में क्यों छोड़ दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव