दिल्ली वन एवं वन्यजीव विभाग में नौ वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर पद को मिली मंजूरी

 




नई दिल्ली, 02 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली सरकार ने वन एवं वन्यजीव विभाग में वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर (डायरेक्ट रिक्रूटमेंट) के नौ पद सृजन को मंजूरी दी है। ये पद सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन मैट्रिक्स के लेवल-6 (35,400–1,12,400 रुपये) में रखे गए हैं और इन्हें नोटिफाई कर दिया गया है।

यह पहल शहरी पर्यावरण चुनौतियों के बीच वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन और बायोडायवर्सिटी प्रोटेक्शन के लिए सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर के लिए रिक्रूटमेंट रूल्स को उपराज्यपाल की मंजूरी से संशोधित कर गजट में नोटिफाई किया गया है।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सरकार पर्यावरणीय संरक्षण को मजबूत करने के लिए जरूरी सुधार कर रही है। दिल्ली के अलग-अलग फील्ड डिविजन में वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर की तैनाती एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कह कि पहले विभाग में सिर्फ एक वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर का पद HQ में था, जबकि चारों फील्ड डिविजन में कोई भी समर्पित स्टाफ नहीं था। इससे ग्राउंड लेवल पर एनफोर्समेंट, गैर-कानूनी गतिविधियों पर रोक, ह्यूमन-वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट और बायोडायवर्सिटी मैनेजमेंट प्रभावित हो रहे थे।

इन नौ पदों में से आठ पदों पर भर्ती दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड के माध्यम से डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के जरिए की जाएगी।

मंत्री ने कहा, “यह फैसला ग्राउंड पर संरक्षण को मजबूत करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि शहरीकरण के बीच भी दिल्ली की बायोडायवर्सिटी सुरक्षित और समृद्ध रहे। हैबिटैट प्रोटेक्शन से लेकर कानून लागू करने तक, ये इंस्पेक्टर वास्तविक बदलाव लाएंगे। इन वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर की नियुक्ति से डिपार्टमेंट की क्षमता में बड़ा सुधार होगा, जिससे वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन, गैर-कानूनी गतिविधियों की रोकथाम, ह्यूमन-वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट और बायोडायवर्सिटी मैनेजमेंट को पूरे शहर में मजबूती मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव