स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का 84वां प्राकट्य महोत्सव मनाया गया
नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.)। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का 84वां प्राकट्य महोत्सव ‘राष्ट्रोत्कर्ष दिवस’ के रूप में रविवार को नॉर्थ कैंपस स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय स्टेडियम में मनाया गया। इसमें योगगुरु बाबा रामदेव, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, आचार्य धर्मवीर, श्री आदिशंकराचार्य सनातन सेवा संस्थानम् फाउंडेशन के संदीप गर्ग सहित धर्मसंघ, पीठ परिषद, आदित्यवाहिनी और आनंद वाहिनी के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि हिंदू राष्ट्र के नाम पर किसी को डरने की जरूरत नहीं है। हम सभी के पूर्वज सनातनी हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पूछते हैं कि अगर हिंदू राष्ट्र बन गया तो मुसलमान कहां जाएंगे? मेरा कहना है कि मुसलमानों को अपने पूर्वजों की परंपराओं को अपनाना चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव