सूरजपुर : उत्कर्ष योजना की काउंसिलिंग निरस्त

 

अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों के प्रवेश की नई तिथि बाद में होगी घोषित

सूरजपुर, 22 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित काउंसिलिंग प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। आज बुधवार काे जिला प्रशासन ने बताया कि नई तिथि और आगे की प्रक्रिया की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना के अंतर्गत राज्य की उत्कृष्ट एवं प्रतिष्ठित स्कूलों में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को काउंसिलिंग आयोजित की गई थी।

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर के 20 जुलाई 2026 के निर्देश तथा आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, रायपुर के 21 जुलाई 2026 के आदेश के अनुसार काउंसिलिंग की पूरी प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि काउंसिलिंग की नई तिथि और संशोधित कार्यक्रम की सूचना अलग से जारी की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय