समय पर खाद-बीज मिलने से किसानों में बढ़ा भरोसा, कटघोरा के किसान बाबू सिंह नेव्यवस्था को सराहा

 


-कटघोरा के किसान बाबू सिंह नेव्यवस्था को सराहाकोरबा, 22 जून (हि. स.)। खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने की राज्य सरकार की पहल का सकारात्मक असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को कृषि आदान सामग्री की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयासों से खेती-किसानी को नई गति मिली है। किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से सरल और व्यवस्थित तरीके से खाद एवं बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनमें उत्साह और विश्वास बढ़ा है।

कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम विजयपुर निवासी किसान बाबू सिंह ने कृषि आदान वितरण व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि उन्हें खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए आवश्यक खाद और बीज समय पर मिल गया। करीब साढ़े सात एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले बाबू सिंह मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं और कृषि ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है।

उन्होंने बताया कि खेती की तैयारी के लिए वे सहकारी समिति कटघोरा पहुंचे थे, जहां खाद और बीज प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित और आसान रही। समिति में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और बिना अनावश्यक प्रतीक्षा के आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई। समिति के कर्मचारियों द्वारा भी पूरा सहयोग प्रदान किया गया।

बाबू सिंह ने बताया कि उन्होंने समय पर डीएपी, यूरिया और धान बीज प्राप्त कर लिया है, जिससे खेतों में खरीफ फसल की तैयारियां सुचारू रूप से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के कारण अब किसानों को खाद-बीज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है। पर्याप्त मात्रा में कृषि आदान सामग्री उपलब्ध होने से किसानों में संतोष और भरोसा बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की जरूरतों को समझते हुए लगातार उनके हित में कार्य कर रही है। समय पर खाद और बीज मिलने से किसानों को खेती की बेहतर योजना बनाने और उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिल रही है।

बाबू सिंह ने किसान हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं और व्यवस्थाओं से किसानों को खेती के प्रति नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है। खरीफ सीजन के दौरान कृषि आदान सामग्री की सुचारू उपलब्धता को लेकर किसानों की सकारात्मक प्रतिक्रिया यह संकेत देती है कि शासन की व्यवस्थाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी साबित हो रही हैं और इसका लाभ सीधे किसानों को मिल रहा है। इससे कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी