रामानुजनगर जनपद पंचायत सीईओ बदले

 

सूरजपुर, 09 सितंबर (हि.स.)। सूरजपुर जिले रामानुजनगर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के प्रभार में बदलाव किया गया है। कलेक्टर रेना जमील ने जनपद पंचायत रामानुजनगर के सीईओ अभिषेक पांडे को जिला पंचायत सूरजपुर में संलग्न किया है। वहीं आर.एस. सेंगर को आगामी आदेश तक प्रभारी सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है।

बुधवार काे जारी आदेश के अनुसार आर.एस. सेंगर को अस्थायी रूप से जनपद पंचायत रामानुजनगर के प्रभारी सीईओ के पद पर कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।

बताया गया है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग, रायपुर की ओर से जारी आदेश के तहत आर.एस. सेंगर जनपद पंचायत अंबिकापुर में प्रभारी सीईओ के पद पर पदस्थ थे। अब उनका स्थानांतरण रामानुजनगर जनपद पंचायत में किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय