पामगढ़ विकासखंड के डोंगाकोहरौद बस्ती में मार्ग निर्माण कार्य की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

 

605.09 लाख रुपये की लागत से 4.337 किलोमीटर लंबी सड़क का होगा निर्माण

जांजगीर-चांपा, 10 जुलाई (हि. स.)। पामगढ़ क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप पामगढ़ से लाहौद मार्ग स्थित डोंगाकोहरौद बस्ती तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 605.09 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति के तहत 4.337 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण पूर्ण होने पर क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT