पटाखा बिक्री के अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक

 

सूरजपुर, 09 सितंबर (हि.स.)। दीपावली पर पटाखा बेचने के लिए अस्थाई लाइसेंस लेने के इच्छुक लोग 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र या च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोयुक्त प्रारूप एई-5, जीएसटी प्रमाण पत्र, नोटराइज्ड शपथ पत्र, पैन कार्ड और आधार कार्ड अथवा फोटोयुक्त पहचान पत्र लगाना होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अधूरे आवेदन या निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक आवेदकों को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय